Bhajan Name- Baba Teri Full Kripa Hai Bhajan Lyric
बाबा तेरी फुल कृपा है भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Sardar Romi Ji
Bhajan Singer- Gungun Dubey
Music Label- Gungun Dubey
सच कहता है सारा जमाना,
सच कहता है सारा जमाना,
कि जब से मैंने तुझे अपना माना,
के के के
श्याम तेरी फुल कृपा है,
बाबा तेरी फुल कृपा है,
श्याम तेरी फुल कृपा है ॥
बंगला दिया गाड़ी दी,कारोबार भी दिया,
अपनी सेवा करने को परिवार भी दिया,
दौलत दी शोहरत दी अपने दीवाने को,
खोल दिया मेरे खातिर दया के खजाने को,
झूम-झूम नाचे दीवाना, दीवाना दीवाना,
श्याम तेरी फुल कृपा है,
बाबा तेरी फुल कृपा है,
श्याम तेरी फुल कृपा है ॥
रोग कटे सब मेरे संकट दूर हुए,
करके सेवा श्याम की मशहूर हुए,
लोभ गया मोह गया अज्ञान भी,
श्याम तेरी कृपा का हुआ मुझे ज्ञान भी,
गाऊं बस यही मैं तराना, तराना, तराना…
ओ बाबा तेरी फुल कृपा है,
बाबा तेरी फुल कृपा है,
श्याम तेरी फुल कृपा है ॥
उपकार किए कई बार किए,
भव पार भी करो,
देकर थोड़ी सेवा प्रभु,
उद्धार भी करो,
कहता है ‘रोमी’ सदा,
गुण तेरे गाऊं मैं,
बाबा तेरी महिमा को जग में फैलाऊं मैं,
खाटू में बना लूं मैं ठिकाना, ठिकाना, ठिकाना…
ओ बाबा तेरी फुल कृपा है,
बाबा तेरी फुल कृपा है,
श्याम तेरी फुल कृपा है ॥