Bhajan Name- Hey Murlidhar Bhajan Lyric
हे मुरलीधर भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Pushpendra Chauhan
Bhajan Singer- Pushpendra Chauhan
Music Label- Pushpendra Chauhan
हे मुरलीधर एक बार सही,
तेरे द्वार पे आना बाकी है,
जो दर्द मिला इस दुनिया से,
वो तुमको सुनाना बाकी है,
हे मुरलीधर II
हम हार गए इस जग से प्रभु,
अब कितनी परीक्षा लोगे तुम,
तुम सब पर तो कृपा लुटाते हो,
सब पर तो कृपा लुटाते हो,
हम पर करुणा अभी बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही,
तेरे द्वार पे आना बाकी है,
हे मुरलीधर II
हमने है सुना तुम सुनते हो,
अपने भक्तों को मनमोहन,
हमको भी सुनो है गिरधारी,
हमको भी सुनो है बनवारी,
एक हाल सुनाना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही,
तेरे द्वार पे आना बाकी है,
हे मुरलीधर II
जो मन में था सब कह डाला,
अब पकड़ो चाहे ठुकरा दो,
तुम्हें छोड़ भला कहां जाएंगे,
तुम्हें छोड़ भला कहां जाएंगे,
अब तुमको निभाना बाकी है,
हे मुरलीधर एक बार सही,
तेरे द्वार पे आना बाकी है,
जो दर्द मिला इस दुनिया से,
वो तुमको सुनाना बाकी है,
हे मुरलीधर II