Bhajan Name- Laagi Preet Bhajan Lyric
लागी प्रीत भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Navdeep Panchal Shubh
Bhajan Singer- Shri Indresh Upadhyay ji , Smt. Shipra Upadhyay Ji
Music Label- BHAKTIPATH
श्यामा सुन आज हवाएं,
गाए अपनी प्रेम कथाएं,
पंछी सारे सुर साधे हैं,
कण कण अनहद नाद भजाये,
हे कान्हा ये नदिया सागर,
शर्माते हैं सब लहराकर,
नजर उतारे चांद हमारे,
बिछ गए सारे तारे आकर II
एक नदी के दो किनारे,
मिल गए जैसे,
एक जगह पे फूल सारे,
खिल गए जैसे,
गूंज उठा संगीत,
श्यामा तुम संग,
लागी प्रीत,
कान्हा तुम संग,
लागी प्रीत II
तुम असीमित प्रेम की,
अनुभूति हो मेरे लिए,
तुम असीमित प्रेम की,
अनुभूति हो मेरे लिए,
जो दिखूं ना एक क्षण,
तो रोती हो मेरे लिए,
शब्द सारे सुरमयी,
कोकिल हुए जैसे,
स्वप्न तारों की तरह,
झिलमिल हुए जैसे,
झूम रहे शुभ गीत,
श्यामा तुम संग,
लागी प्रीत,
कान्हा तुम संग,
लागी प्रीत II
वृन्दावन झूमे सुंदर जोड़ी,
प्यारो राधा गिरधरलाल,
प्यारो राधा गिरधरलाल,
मैं बार-बार बलिहारी,
मेरो राधा गिरधरलाल,
मेरो राधा गिरधरलाल,
प्यारो पीताम्बर धारी,
मेरी श्यामा को कुंज बिहारी,
मेरो राधा गिरधरलाल,
मेरो राधा गिरधरलाल,
प्यारो राधा गिरधरलाल,
मेरो राधा गिरधरलाल II