दुनिया की सबसे बड़ी तांत्रिक ?

Duniya Ki Sabse Badi Tantarik ?

कामाख्या क्षेत्र की वो तांत्रिक स्त्री जिसके बारे में आज भी कहा जाता है कि वो आज भी जिंदा है। लेकिन यहाँ सवाल ये है कि आखिर कौन थी ये दुनिया की सबसे बड़ी तांत्रिक स्त्री जिसके बारे में पूरे कामाख्या क्षेत्र में लोग बात करते रहते है |और उससे कामाख्या क्षेत्र के लोग प्रार्थना भी करते है |अपने बच्चों के लिए अपनों के लिए की उन्हे बुरी नजर, जादू टोना न लगे | और तो और आज भी कामाख्या क्षेत्र मे एक जगह है जहाँ लोगो का जाना मना है क्योंकि वहाँ के लोग ऐसा मानते है की आज भी उस जगह पर वो तांत्रिक स्त्री रहती है |

दुनिया की सबसे बड़ी तांत्रिक कौन थी लोना चामरिन
Image Credit – Google.co.in

लोना चमारिन –

Image Credit – Google.co.in

ये वही नाम है जिसे लोग दुनिया का सबसे तांत्रिक मानते है | टोना झाड़ने वाले लोग ना तो मंत्र बताते हैं और ना ही लोना चमारिन के बारे में बताते हैं। लेकिन, यह स्पष्ट है कि लोना चमारिन एक बहुत सिद्ध महिला थी, जिसकी वजह से पंडित लोग टोना झाड़ने के मंत्रों में उनके नाम की प्रशंसा करते हैं। इन्हें लोना योगन भी कहा जाता है | लोना चमारिन मलिक मुहम्मद जायसी की महान कृति पद्मावत में कई जगहों पर नामित है। लेकिन उनका नाम जादू-टोना और तंत्र से जुड़ा है। जिससे ये स्पष्ट होता है कि लोना चमारिन ऐसी ही विद्याओं में प्रवीण थीं। तभी तो उनका नाम मंत्रों में बार-बार आता है, यहां तक कि महान महाकाव्य ‘पद्मावत’ में भी?

इसे भी पढे- इस जगह पर है रामायणकालीन ‘पाताल लोक’

लोना चमारिन के गुरु

लोना चमारिन को इस तांत्रिक विद्या मे निपुण करने वाले उनके गुरु इस्माइल जोगी थे | जो कि मुस्लिम समुदाय के थे | इसकी वजह शायद यह रही हो कि कोई उच्च वर्ग का व्यक्ति दलित जाति के किसी व्यक्ति को तंत्र विद्या जैसे साधन क्यों सिखाएगा? इसी भेदभाव की वजह से मध्ययुगीन भारत में बराबर का अधिकार नहीं पाने वाली जातियां मुस्लिमों के संपर्क में आईं।

लोना चमारिन का कोई लिखित इतिहास नहीं है, लेकिन जनश्रुतियों, लोक साहित्य और मंत्रों से पता चलता है कि वह कामरूप या कामाख्या से संबंधित थीं। वैसे भी, कामाख्या तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है। तंत्र साधनाओं में कहा गया है कि लोना चमारिन सात प्रकार की मिठाइयों को बहुत पसंद करती थीं। इसलिए, तंत्र साधना से काम पूरा होने के बाद व्यक्ति को कहा जाता है कि वह सात प्रकार की मिठाइयों को किसी निर्जन स्थान पर रख दे।

Image Credit- Google.co.in

लोना चमारिन असम कामरूप क्षेत्र की एक प्रख्यात तांत्रिक स्त्री थी | और उसकी सिद्धियों को देखकर कई ब्राह्मणो ने उसे अपना गुरु बनाया था। वामपन्थी तंत्र साधनाओ में विख्यात कलुआ तंत्र साधना में लोना चमारिन को महारथ हासिल थी | लोना चमारिन ने 52 कलुये सिद्ध किये थे

आज भी अगर कामख्या जाते है तो वहां नीलांचल पर्वत में एक ऐसा क्षेत्र है जिसे “त्रिया प्रदेश’ कहा जाता है। उस क्षेत्र में कोई नही जाता। ऐसी मान्यता है कि उस क्षेत्र में अगर कोई पुरूष चला जाये तो वो वापिस आ ही नही सकता।। उस क्षेत्र में महागुरु मत्स्येंद्रनाथ ने एक बार प्रवेश जरूर किया था | कहा जाता है कि आज भी उस क्षेत्र में लोना चमारिन का निवास है। साबर मन्त्रो और असम की असमिया भाषा मे बने मंत्रो में लोना चमारिन का नाम बार बार पढ़ने को मिल जाता हैं। लोना चमारिन के नाम से कई मंत्र साबर-साधनाओ में प्रचलित है।

Image Credit – Google.co.in

इसे भी पढे -माता पार्वती का नाम माँ काली कैसे पड़ा

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

1 thought on “दुनिया की सबसे बड़ी तांत्रिक ?”

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

Exit mobile version