Bhajan Name- Sherawali Ki Chunariya Taro Wali Chamke bhajan Lyrics ( शेरावाली की चुनरिया तारो वाली चमके भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Tripti Shakya
Bhajan Singer -Tripti Shakya
Music Label-
माथे पे बिंदिया चमके कानो में बाली चमके,
लाल लाल होंठों पे लाली चमके,
शेरावाली की चुनरिया तारो वाली चमके ll
मोती जड़ी नथुनिया चमके गले जड़ाऊ हार है,
तीन लोक शर्माए ऐसा मैया का श्रृंगार है,
मूरत निराली चमके सूरत निराली चमके,
लाल लाल होंठों पे लाली चमके,
शेरावाली की चुनरिया तारो वाली चमके, ll
हाथ में कंगन खनक रहा है जिसमे हीरे चमकीले,
नौ रत्नो की शान अनोखी चमक रहे नीले पीले,
हाथो में लाली चमके, मेहँदी निराली चमके,
लाल लाल होंठों पे लाली चमके,
शेरावाली की चुनरिया तारो वाली चमके ll
bhajanlyric.com
तृप्ति लाड़ली तेरी मैया चरणों में स्थान दो ,
हर पल मुख पर नाम हो तेरा मुझे बेधड़क दान दो,
मेरे गुनाहो की माँ चादर ये काली चमके,
लाल लाल होंठों पे लाली चमके,
शेरावाली की चुनरिया तारो वाली चमके ll