Bhajan Name-Corona Dur Bhagao Baba Bhajan Lyrics ( कोरोना दूर भगाओ बाबा दुनिया पे संकट आया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Sukhjeet Singh Toni
Bhajan Singer -Sukhjeet Singh Toni
Music Label-
कोरोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया,
मोरछड़ी लहराओ अब तो,
मोरछड़ी लहराओ अब तो,
जग सारा घबराया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया।।
पूरी दुनिया में कोरोना,
ने आतंक मचाया,
कोई नहीं कुछ कर पाया ये,
किसी की समझ ना आया,
ले लो अपनी शरण में सबको,
ले लो अपनी शरण में सबको,
तेरा ध्यान लगाया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया।।
खाटू वाले श्याम धणी,
तूने सदा ही संकट काटे,
तेरे होते दुनिया वाले,
फिर क्यों है घबराते,
संकट दूर भगा जा,
संकट दूर भगा जा,
दुनिया को डर है सताया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया।।
हार चूका है ये जग सारा,
तू हारे का सहारा,
जब भी कोई विपदा आई,
तुमने काम संवारा,
‘टोनी’ दोनों हाथ जोड़कर,
‘टोनी’ दोनों हाथ जोड़कर,
तेरी शरण में आया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया।।
कोरोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया,
मोरछड़ी लहराओ अब तो,
मोरछड़ी लहराओ अब तो,
जग सारा घबराया,
करोना दूर भगाओ बाबा,
दुनिया पे संकट आया।।
इसे भी पढे और सुने-