Bhajan Name- Chali Ram Ki Sawari bhajan Lyrics ( चली राम की सवारी चली संग प्रजा भी सारी चली भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Vikram Khatri
Music Label-
चली राम की सवारी चली
संग जनक दुलारी चली
ये अवध के नर नारी
संग प्रजा भी सारी चली
श्री राम धनुषधारी
तेरी लीला है न्यारी
मेरे रघुनन्दन की शोभा
बड़ी ही प्यारी है
सजे ऊँट और हाथी भी
संग घोड़ो की गाडी चली
ये अवध के नर नारी
संग प्रजा भी सारी चली
ऋषि मुनि राम जी का
जयकारा लगाते हैं
ब्रह्मा विष्णु संग नारद
शिव शंख बजाते हैं
चले भरत जी बलकारी
संग चलते हैं बजरंग बली
ये अवध के नर नारी
संग प्रजा भी सारी चली
चले लक्ष्मण जी भी आगे
बजते हैं ढोल बाजे
राजा दशरत जी देखो
सिंहासन पे हैं विराजे
चली राम जी की सेना चली
मची धूम ये गली गली
ये अवध के नर नारी
संग प्रजा भी सारी चली