Bhajan Name- Sun Yasoda Maiya Badhai De De Ri bhajan Lyrics ( सुन यशोदा मैया बधाई देदे री भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Sahani Brothers
Music Label-
सुन यशोदा मैया बधाई देदे री
जनम लियो है आज कन्हाई बधाई देदे री
सुन्दर से कान्हा के ये नैना रे कजरारे
तिरछी चितवन वारो श्याम ये सबके मन को भाये
नन्द मेहलन में खुशियां ही खुशियां छाई री
जनम लियो है आज कन्हाई बधाई देदे री
नन्द गावं में लाला को सब सखियाँ देखन आयी
नज़र ना लागे कान्हा को काला टीका लगा री
नून राई वार तू नज़र उतार दे री
जनम लियो है आज कन्हाई बधाई देदे री
घुंघराले बालो वाला ये माँ यशोदा को लाला
सर पे मुकुट सजा के ये लागे बहुत ही प्यारा
झूमे नाचे साहनी बधाई दे दे री
जनम लियो है आज कन्हाई बधाई देदे री